गठबंधन यूपी में है, बात नहीं बनी तो बिहार में अकेले लड़ेंगे चुनाव: ओमप्रकाश राजभर
यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अगर एनडीए में उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं तो वह बिहार चुनाव में अकेले लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "हमने 29 सीटों का चयन किया है...हमारा गठबंधन यूपी में है लेकिन यदि आप बिहार में गठबंधन नहीं करना चाहते तो हमारे मतदाता आपको फ्री में वोट देंगे?"