गठबंधन प्रदेश स्तर पर नहीं तो आगे भी प्रदेश स्तर पर नहीं होगा: एमपी को लेकर कांग्रेस से अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से कहा है, "गठबंधन देश के स्तर पर है तो देश के स्तर पर है। अगर प्रदेश स्तर पर नहीं है तो भविष्य में भी प्रदेश स्तर पर नहीं होगा।" इससे पहले, 'INDIA' गठबंधन में शामिल सपा ने एमपी चुनाव के लिए 9 उम्मीदवार घोषित किए थे।