गडकरी के 'गरीब बढ़ रहे हैं' बयान पर कांग्रेस ने किया रिऐक्ट, कहा- 40% संपत्ति पर 1% अमीरों का कब्ज़ा
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान 'गरीब बढ़ते जा रहे हैं और कुछ धनवान लोगों के हाथ में संपत्ति का केंद्रीयकरण हो रहा है' पर कहा, "बयान...सरकार के दावों की पोल खोल रहा है।" कांग्रेस ने कहा, "देश की 40% से ज़्यादा संपत्ति पर 1% अमीरों का कब्ज़ा है...देश की 50% आबादी के पास सिर्फ 3% संपत्ति है।"