गडकरी की झारखंड जाने वाली फ्लाइट को बिहार किया गया डायवर्ट, खराब मौसम बनी वजह

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की रांची (झारखंड) जाने वाली फ्लाइट को खराब मौसम के कारण गया (बिहार) डायवर्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वह रांची में ₹6,300 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, सुरक्षाबलों की घेराबंदी के बीच गया एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की गई।

Load More