स्कूटर-बाइक खरीदारों के लिए गडकरी का बड़ा एलान, अब 2 हेलमेट के साथ बेचे जाएंगे दोपहिया वाहन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एलान किया है कि अब हर दोपहिया वाहन बेचने के समय उसके साथ 2 आईएसआई सर्टिफाइड हेलमेट देना अनिवार्य किया जाएगा। दोपहिया हेलमेट निर्माताओं के संघ टीएचएमए के अध्यक्ष राजीव कपूर ने कहा, "यह केवल एक नियम नहीं बल्कि देश की आवश्यकता है। अब सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।"