गडकरी ने कहा- 'इथेनॉल इस्तेमाल करने पर ₹15/लीटर होगा पेट्रोल का भाव'; वायरल हुआ वीडियो

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को राजस्थान में एक जनसभा में कहा, "हमारी सभी गाड़ियां किसानों द्वारा पैदा किए गए इथेनॉल से चलेंगी।" उन्होंने कहा, "अगर 60% इथेनॉल और 40% बिजली का औसत निकाला जाएगा तो पेट्रोल का भाव ₹15/लीटर हो जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "इससे जनता का भला होगा...किसान ऊर्जा दाता बनेगा और देश में प्रदूषण कम होगा।"

Load More