गणेश चतुर्थी पर 1 करोड़ शिवलिंग व 1 लाख साड़ी से बनाए गए गणपति, सामने आए वीडियो
गणेश चतुर्थी पर देशभर में अलग-अलग तरह से बनाई गईं भगवान गणेश की प्रतिमाओं की तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। वाईज़ैग (आंध्र प्रदेश) में 1 करोड़ शिवलिंग से, तमिलनाडु में 5,000 भगवद गीता समेत 7,500 धार्मिक किताबों से, विशाखापट्टनम में 1 लाख साड़ियों से और ओडिशा में 1,500 किलोग्राम सेब से गणपति की प्रतिमा बनाई गई।