गणेशोत्सव के आखिरी दिन लालबागचा राजा को किया गया विसर्जित, हज़ारों की उमड़ी भीड़

गणेशोत्सव के आखिरी दिन मंगलवार को मुंबई के लालबागचा राजा को गिरगांव चौपाटी में विसर्जित कर दिया गया। विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली और हज़ारों की संख्या में उमड़ी लोगों की भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विशाल प्रतिमा को सुरक्षित विसर्जित करने के लिए उसे रस्सियों से बांधकर ले जाया गया।

Load More