गणेशोत्सव बना महाराष्ट्र का राजकीय त्योहार, अब होगा राज्योत्सव
गणेशोत्सव को अब महाराष्ट्र का राजकीय त्योहार घोषित कर दिया गया है। यह घोषणा संस्कृति मंत्री एडवोकेट अशिष शेलार ने विधानसभा में की। उन्होंने बताया कि यह उत्सव सामाजिक एकता और गौरव का प्रतीक है। अब सरकार सुरक्षा, ढांचा और आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही POP मूर्तियों पर लगा प्रतिबंध वैज्ञानिक जांच के बाद हटा दिया गया है।