गणतंत्र दिवस परेड के लिए राष्ट्रपति भवन 21 से 29 जनवरी तक जनता के लिए रहेगा बंद
राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया है कि आगामी गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) का दौरा आम जनता के लिए 21 से 29 जनवरी तक बंद रहेगा। गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण राष्ट्रपति भवन में 11, 18 और 25 जनवरी को गार्डों की अदला-बदली का समारोह 'चेंज ऑफ गार्ड' भी नहीं होगा।