गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि का चयन करते समय किन-किन बातों पर विचार किया जाता है?
भारत के गणतंत्र दिवस की परेड में बतौर मुख्य अतिथि किसी राष्ट्राध्यक्ष का चयन करते समय देश के राजनीतिक, वाणिज्यिक, सैन्य और आर्थिक हितों सहित कई बातों पर विचार किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रक्रिया छह महीने पहले शुरू हो जाती है और सबसे अहम व निर्णायक कारक संबंधित देश के साथ भारत का रिश्ता होता है।