गणतंत्र दिवस पर केवल भारत में बने हथियारों का प्रदर्शन करेगी आर्मी
'एएनआई' के मुताबिक, इस बार होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में थल सेना केवल भारत में निर्मित हथियारों का प्रदर्शन करेगी। परेड से पहले मंगलवार को सेना ने दिल्ली में इंडिया गेट पर भारत में बने के-9 वज्र होवित्ज़र, मुख्य युद्धक टैंक 'अर्जुन', ऐंटी टैंक गाइडेड मिसाइल 'नाग' और 'आकाश' एयर डिफेंस मिसाइल समेत अन्य हथियारों का प्रदर्शन किया।