गणतंत्र दिवस परेड के दौरान विभिन्न राज्यों की 1,900 साड़ियां की गईं प्रदर्शित
गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों की करीब 1,900 साड़ियों का प्रदर्शन किया गया। बैठक दीर्घा के बैकग्राउंड में लगीं साड़ियों का वीडियो अमृत महोत्सव के X अकाउंट पर शेयर किया गया है। ट्वीट में लिखा है, "नारी शक्ति और लाखों बुनकरों को श्रद्धांजलि जिन्होंने पीढ़ियों तक साड़ी बुनाई के कौशल और जुनून को ज़िंदा रखा।"