गणतंत्र दिवस परेड के लिए कर्नाटक की झांकी हुई खारिज, केंद्र ने अपमान किया: सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झांकी खारिज कर कर्नाटक के 7 करोड़ लोगों का अपमान किया है। उन्होंने कहा, "पिछले वर्ष भी शुरुआत में परेड में झांकी निकालने की मंज़ूरी नहीं मिली थी लेकिन कर्नाटक चुनाव को देखते हुए बाद में मंज़ूरी दी गई।"