गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हरियाणा में रोबोट ने सीएम खट्टर को दिया गुलदस्ता
हरियाणा के यमुनानगर ज़िले में स्थित जगाधरी में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 'अर्जुन' नामक रोबोट ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को गुलदस्ता दिया। इसके बाद सीएम खट्टर ने रोबोट से हाथ मिलाया जिसका वीडियो सामने आया है। इस रोबोट को हाल ही में हरियाणा पुलिस के बम निरोधक दस्ते में शामिल किया गया है।