गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 के सितंबर में भारत का राजकीय दौरा किया था।