गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर के नरवाल इलाके में हुए 2 धमाकों में 6 लोग घायल
जम्मू-कश्मीर में जम्मू ज़ोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया है कि नरवाल इलाके में शनिवार को हुए 2 धमाकों में कम से कम 6 लोग घायल हो गए। 'एएनआई' के अनुसार, गणतंत्र दिवस से पहले ये धमाके ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड-7 में हुए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाबल इलाके की छानबीन में जुट गए हैं।