गणपति जी को भी कांग्रेस के राज में कर्नाटक में सलाखों के पीछे डाला जा रहा है: पीएम मोदी
बेंगलुरु में प्रदर्शन के बीच पुलिस वैन में रखी भगवान गणेश की मूर्ति की तस्वीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में कहा है, "कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति जी को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।" उन्होंने कहा, "तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है...कांग्रेस, अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है।"