गणपति विसर्जन करते समय फूट-फूटकर रोने लगे चिराग पासवान और उनके दोस्त ऐक्टर विशाल सिंह
मुंबई में गणपति विसर्जन करते समय फूट-फूटकर रोते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनके दोस्त ऐक्टर विशाल सिंह का वीडियो वायरल हो गया है। विसर्जन के दौरान दोनों दोस्तों ने एक जैसे गुलाबी कपड़े पहने हुए थे। गौरतलब है, राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान ने अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ 'मिले ना मिले हम' में ऐक्टिंग की थी।