'गदर 2' बनी ₹100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली सनी देओल की पहली फिल्म
'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली अभिनेता सनी देओल की पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने यह आंकड़ा रिलीज़ के 3 दिनों में पूरा कर लिया और रविवार तक फिल्म ₹134.88 करोड़ कमा चुकी है। इससे पहले सनी की 'घायल वन्स अगेन' फिल्म ने एक वीकेंड में ₹23.25 करोड़ कमाए थे।