'गदर' के अगले भाग को उसके जितना अच्छा बनाना चुनौती थी, उम्मीद है हम सफल हुए: सनी देओल
अभिनेता सनी देओल ने 'गदर' (2001) के अगले भाग पर 'टीओआई' से कहा है कि शुरू से ही उन्हें इस बात का खयाल था कि वह तभी इस पर काम करेंगे जब स्क्रिप्ट ओरिजनल फिल्म जितनी अच्छी हो। उन्होंने कहा, "कुछ अच्छा बनाना...फिल्म के नाम पर खरा उतरना एक बड़ी चुनौती थी। मुझे उम्मीद है कि हम इसमें सफल रहे।"