'गदर' के बाद संजय लीला भंसाली ने खूबसूरत चिट्ठी दी थी, मुझे रिटायर होने को कहा था: अमीषा
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बताया है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'गदर' देखने के बाद उन्हें एक खूबसूरत चिट्ठी दी थी। अमीषा ने कहा, "भंसाली सर से मिलने पर उन्होंने कहा था, 'आपको रिटायर हो जाना चाहिए'। मैं कुछ समझी नहीं तब वह बोले, 'आपने जो 2 फिल्मों में हासिल किया...वह लोग पूरे करियर में नहीं कर पाते'।"