गन कल्चर को बढ़ावा देने वाला गाना रिलीज़ करने पर पंजाबी गायक तारी कसपुरिया के खिलाफ केस दर्ज
पंजाबी गायक व 'लव' म्यूज़िक कंपनी के मालिक तारी कसपुरिया और एक प्रोड्यूसर द्वारा '32 बोर' गाना रिलीज़ करने पर दोनों के खिलाफ लुधियाना में केस दर्ज हुआ है। दरअसल, पंजाब सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर बैन लगाया है। बकौल पुलिस, रिलीज़ हुए गाने के वीडियो-लिरिक्स दोनों में हथियारों का महिमामंडन किया गया है।