गया के नक्सल प्रभावित इलाके में खोली गई फ्री लाइब्रेरी, एसएसपी ने किया उद्घाटन
गया (बिहार) के नक्सल प्रभावित इलाके छकरबंधा में पुलिस ने एक निशुल्क लाइब्रेरी खोली है जिसका उद्घाटन एसएसपी आशीष भारती ने किया। लाइब्रेरी में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी की किताबें रखी गई हैं। एसएसपी ने कहा, "पुलिस लाइब्रेरी में नक्सलियों के बच्चे भी पढ़ सकते हैं, वह पढ़ेंगे तभी समाज से भटके हुए उनके परिवार के लोग मुख्यधारा में जुड़ेंगे।"