बिहार के गया जंक्शन पर ₹36 लाख की चांदी के साथ युवक गिरफ्तार
बिहार के गया रेलवे जंक्शन पर 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत रेल पुलिस ने 14.835 किलोग्राम चांदी के गहने और टुकड़े बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब ₹36-लाख बताई गई है। प्लैटफॉर्म नंबर 6 पर संदिग्ध यात्री जमशेद अली मलिक को बिना वैध दस्तावेजों के चांदी ले जाते पकड़ा गया। पुलिस ने चांदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी है।