गया सेंट्रल जेल में मोबाइल पर बात करते कैदी का वीडियो हुआ वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश
बिहार की गया सेंट्रल जेल में एक कैदी के मोबाइल पर बात करने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसके बाद एसएसपी आशीष भारती ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कैदी की पहचान अमरजीत टाइगर के रूप में हुई है। वीडियो में एक शख्स कहता है, "टाइगर का सिक्का चलता है, उसने काम के लिए मज़दूर रखे हैं।"