गयाजी एयरपोर्ट के GAY कोड पर छिड़ा विवाद, BJP सांसद से LGBTQ+ ऐक्टिविस्ट ने की माफी की मांग
गयाजी एयरपोर्ट के कोड GAY को लेकर फिर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, बीजेपी सांसद डॉक्टर भीम सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि GAY (गे) शब्द को सामाजिक रूप से असहज माना जाता है। वहीं, इसे लेकर LGBTQ+ ऐक्टिविस्ट अरविंद नारायण ने कहा कि भीम सिंह को इस समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।