गया में हेलीकॉप्टर से ₹6,000/व्यक्ति किराए पर किन-किन स्थानों को देख सकेंगे पर्यटक?
बिहार सरकार ने गुरुवार को बताया कि गया-बोधगया में हेलीकॉप्टर से एरियल व्यू के लिए प्रति व्यक्ति ₹6,000 किराया लगेगा। सरकार के मुताबिक, गया एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान लोग महाबोधि मंदिर, 80 फीट की बुद्ध मूर्ति, विभिन्न बौद्ध मंदिर व विष्णुपद मंदिर आदि देख पाएंगे।