गया से 3 बार हार चुके जीतन राम मांझी ने पहली बार जीता लोकसभा चुनाव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता है। गया से 3 बार (1991, 2014 और 2019) हार चुके जीतन राम मांझी ने आरजेडी प्रत्याशी व बोधगया से विधायक कुमार सर्वजीत को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया। मांझी को 4.94 लाख वोट जबकि सर्वजीत को 3.93 लाख वोट मिले।