गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए मिली थी दिल्ली के अस्पताल को ज़मीन, उल्लंघन पर SC ने दी चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट ने इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) अपोलो अस्पताल को चेतावनी दी है कि अगर वह गरीबों का मुफ्त इलाज नहीं करता तो एम्स इसे नियंत्रण में ले लेगा। दरअसल, अस्पताल बनाने में 15-एकड़ ज़मीन ₹1 के प्रतीकात्मक किराए पर दी गई थी व समझौते के तहत यहां 1/3 गरीबों का निशुल्क और ओपीडी में 40% मरीज़ों का मुफ्त इलाज होना था।