गरीबी के कारण कई देशों में बढ़ रहा है हैजा का प्रकोप: WHO
डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि संघर्ष और गरीबी के कारण हैजा का प्रकोप कई देशों में बढ़ रहा है और यह वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन गया है। 1 जनवरी से 17 अगस्त-2025 के बीच 31 देशों में हैजा के 4,09,000 मामले और 4,738 मौतें दर्ज हुईं जिनमें से 6 देशों में मृत्युदर 1% से अधिक रही।