गरीबी में पले-बढ़े हैं यूके के नए पीएम, वकील बनने पर गरीबों को दी थी मुफ्त में कानूनी सलाह
यूके के नए प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर का बचपन काफी कठिनाइयों और गरीबी में बीता। स्टार्मर के पिता एक टूलमेकर थे जबकि उनकी मां एक नर्स थीं जिन्हें दुर्लभ बीमारी होने के कारण बार-बार अस्पताल जाना पड़ता था। वकील बनने के बाद स्टार्मर ने गरीबों को मुफ्त में कानूनी सलाह दी और वह 2020 में लेबर पार्टी के नेता बने थे।