गरीबी से तंग आकर म्यांमार में अपनी किडनी बेचने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे लोग
म्यांमार में राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकट के बीच लोग गरीबी से तंग आकर अपनी किडनी बेचने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। 'सीएनएन' के मुताबिक, उसे बर्मा भाषा में 3 फेसबुक ग्रुप पर अंग बेचने की पेशकश वाली पोस्ट मिली। एक ने पोस्ट में लिखा था, "मेरा ब्लड ग्रुप 0 है...कृप्या मुझे डीएम (डायरेक्ट मैसेज) करें।"