गर्भवती कुतिया को यूपी में तेज़ रफ्तार बस ने कुचला, पेट फटने से 6 बच्चे निकले बाहर
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में तेज़ रफ्तार बस ने एक गर्भवती कुतिया को कुचला दिया जिसका वीडियो सामने आया है। हादसे में कुतिया का सिर और पेट फट गया जिसके बाद उसके पेट से 6 बच्चे बाहर आ गए। लोगों द्वारा बस रुकवाकर विरोध जताए जाने पर ड्राइवर ने कहा, "ज़्यादा मत बोलो वरना तुम लोगों पर भी बस चढ़ा दूंगा।"