गर्भवती महिला के पेट पर महाराष्ट्र के अस्पताल में जेली की जगह लगा दिया गया ऐसिड
जालना (महाराष्ट्र) के सरकारी अस्पताल में प्रसव पीड़ा के साथ भर्ती हुई महिला के पेट पर नर्स ने जेली की जगह गलती से ऐसिड लगा दिया। कुछ ही मिनटों में महिला के शरीर के संवेदनशील हिस्से बुरी तरह जल गए। दर्द और जलन के बीच स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बाद महिला को विशेष वॉर्ड में शिफ्ट किया गया।