गर्भवती महिला का बिहार में झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, हुई मौत

बेगूसराय (बिहार) में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा यूट्यूब पर वीडियो देखकर 30-वर्षीय गर्भवती महिला का ऑपरेशन किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की बहन ने कहा, "जब आरोपी डॉक्टर को लगा कि वह महिला को नहीं बचा पाएगा तो भाग गया।" 2 नवंबर को महिला राजनंदनी नामक क्लीनिक में भर्ती हुई थी और मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

Load More