गर्भवती महिला भिखारी को लखनऊ में मिलती है ज़्यादा भीख, इसलिए 7वीं बार प्रेग्नेंट हुई भिखारी
लखनऊ नगर निगम, समाज कल्याण विभाग और ज़िला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सर्वे से पता चला है कि लखनऊ में गर्भवती महिला भिखारी को ज़्यादा भीख मिलती है। डूडा के परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस वजह से एक महिला भिखारी के पहले से 6 बच्चे हैं और वह फिलहाल 7वीं बार गर्भवती है।