गर्भवती हैं 'बार्बी' की अभिनेत्री मार्गोट रॉबी, पहली बार बनने जा रही हैं मां
पीपल मैगज़ीन के अनुसार, फिल्म 'बार्बी' की 34-वर्षीय अभिनेत्री मार्गोट रॉबी गर्भवती हैं और अभिनेत्री व उनके प्रोड्यूसर पति टॉम एकर्ली पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। रॉबी और एकर्ली की पहली मुलाकात 2013 में द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि वाली ड्रामा फिल्म 'सुइट फ्रांसेस' के सेट पर हुई थी। दोनों ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया में शादी की थी।