गर्मी में क्या-क्या पीना सबसे अच्छा होता है? न्यूट्रिशनिस्ट ने 9 चीज़ों को दी रेटिंग
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल ने गर्मी में पी जाने वाली 9 चीज़ों को रेटिंग दी है। उन्होंने नारियल पानी को 10/10, जलजीरा व आम पन्ना को 9/10, छाछ व नींबू पानी को 8/10, गन्ने के रस को 6-7/10, पैकेज्ड फ्रूट जूस को 2-3/10 और कोल्ड ड्रिंक्स को माइनस रेटिंग दी। उन्होंने कहा, "गन्ने के रस में हाईजीन का मसला है।"