गर्मी में भीड़भाड़ खत्म करने के लिए ट्रेनों में स्लीपर व जनरल कोच बढ़ाएगी सरकार: रिपोर्ट
हिन्दुस्तान के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को गर्मी में ट्रेनों में भीड़भाड़ खत्म करने के लिए स्लीपर व जनरल कैटेगरी के कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गाड़ियों के परिचालन से पहले एसी सिस्टम की ठीक से जांच व ज़रूरी सर्विस की जाए और खराबी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए।