गर्मियों में कितने तापमान पर चलाना चाहिए फ्रिज और उसे दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए?
फ्रिज़ के ऊपरी और निचले हिस्से में तापमान सेट करने के लिए अलग-अलग तापमान नियंत्रक होते हैं। सैमसंग के मुताबिक, गर्मियों में फ्रिज का तापमान 3°C/37.4F और फ्रीज़र का तापमान -19°C/-2.2F पर सेट करना चाहिए। बकौल सैमसंग, फ्रिज को दोनों तरफ की दीवारों से कम-से-कम 5 सेंटीमीटर और पीछे की दीवार से 10 सेंटीमीटर की दूरी पर रखना चाहिए।