गर्मियों में क्यों नहीं पहनने चाहिए काले कपड़े? एक्सपर्ट से जानिए रंग और मौसम का कनेक्शन
सर गंगाराम हॉस्पिटल (दिल्ली) की डॉक्टर सोनिया रावत के मुताबिक, गर्मियों में काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि काला रंग वातावरण से गर्मी खींचने के साथ शरीर से निकलने वाली गर्मी को बाहर नहीं निकलने देता और अगर कोई गर्म वातावरण में ज़्यादा समय बिताता है तो काले कपड़े पहनना हानिकारक हो सकता है।