गर्मियों में बढ़ जाती है किडनी स्टोन की समस्या; डॉक्टर ने बताए इससे बचाव के उपाय

डॉक्टर बीएल बैरवा ने बताया है कि गर्मियों में किडनी स्टोन की समस्या काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, "इससे बचाव के लिए...कम-से-कम 3-5 लीटर पानी पीना चाहिए…और नींबू, केला, बादाम, गाजर, करेला, तरबूज़, नारियल पानी और अनानास ज़्यादा खाना चाहिए।" वहीं, उन्होंने कहा कि पालक, टमाटर, खीरा, चीकू, मूंगफली, गोभी, बैंगन, काजू और मशरूम का सेवन कम करना चाहिए।

Load More