गर्मियों में शादी का है प्लान तो भारत की इन जगहों पर करा सकते हैं प्री-वेडिंग शूट
गर्मियों में शादी करने का प्लान बना रहे हैं लेकिन उससे पहले प्री-वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट जगह की तलाश कर रहे हैं तो गोवा में समुद्री तट पर सनसेट के नज़ारों संग फोटोशूट करवा सकते हैं। इसके अलावा धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग, आगरा (यूपी) का ताजमहल, राजस्थान का जैसलमेर और हरा-भरा केरल भी है।