गर्मियों से पहले AC हुए महंगे, 15% तक दाम बढ़ा रही हैं AC कंपनियां
गर्मियों से पहले AC बनाने वाली कंपनियां AC की कीमतों में 5-15% तक बढ़ोतरी कर रही हैं। डाइकिन, वोल्टास, ब्लू-स्टार, एलजी, हायर और मित्सुबिशी जैसे ब्रैंड्स ने कई मॉडल्स के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है। तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी, नए एनर्जी एफिशिएंसी स्टैंडर्ड्स और डॉलर के मुकाबले रुपए में कमज़ोरी के चलते कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।