गर्लफ्रेंड से बहस के बाद रनवे पर फ्लाइट से बाहर निकलने के लिए शख्स ने खोला एग्ज़िट डोर
अमेरिका के बॉस्टन लोगन इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कथित रूप से रनवे पर टेकऑफ के समय एक फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी एग्ज़िट डोर को खोल दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट में यात्री की गर्लफ्रेंड से बहस हुई थी। बकौल पुलिस, विमान का एग्ज़िट डोर अचानक और बिना किसी चेतावनी के खोला गया।