गर्लफ्रेंड संग इटली टूर पर गए ऐक्टर लियोनार्डो को बोट पर जेलीफिश ने मारा डंक

'टाइटैनिक' के ऐक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को बोट यात्रा के दौरान एक जेलीफिश द्वारा डंक मारे जाने का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक, डिकैप्रियो अपनी गर्लफ्रेंड विटोरिया सेरेटी के साथ इटली में छुट्टियां मना रहे हैं जहां पर उनके साथ यह हादसा हुआ। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान विटोरिया घायल डिकैप्रियो की मदद करते हुए दिखाई दीं।

Load More