गर्लफ्रेंड संग कार में बैठा था पति, बोनट पर चढ़ गई बीवी; बीच सड़क युवक ने दौड़ा दी गाड़ी
बरेली (यूपी) में कार में पति के साथ उसकी कथित गर्लफ्रेंड को देखकर पत्नी उसे रोकने की कोशिश में गाड़ी के बोनट पर चढ़ गई जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि बोनट पर महिला लटकी हुई है और पति गाड़ी चलाता दिख रहा है। इसके बाद राहगीरों ने कार रोककर शख्स की पिटाई कर दी।