गरबा करने के दौरान हार्ट अटैक से हुई 'पुणे के गरबा किंग' अशोक माली की मौत
पुणे के गरबा किंग के नाम से मशहूर अशोक माली की सोमवार रात चाकन में एक नवरात्रि कार्यक्रम के दौरान गरबा करने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह एक बच्चे के साथ गरबा करने के दौरान अचानक ज़मीन पर गिरते दिख रहे हैं।