गरबा पर BJP विधायक के विवादित बयान पर कांग्रेस-AIMIM भड़की, कांग्रेस बोली- सुधर जाओ
BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के 'गरबा उत्सव में मुस्लिम युवकों पर 'लव जिहाद' के आरोप वाले' बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा है, "मैंने सुना था...गरबा में इंसान जाते हैं...इसे सब गधे दिख रहे हैं। बदतमीजी बहुत हो गई...अब सुधर जाओ।" वहीं, AIMIM नेता मोहसिन नकवी ने कहा कि रामेश्वर शर्मा जैसे लोग नफरत फैलाते हैं।